Saturday, 10 December 2016

पिता..सुप्रभात...

🌞सुप्रभात माननीय दोस्तों
रविवार की राम-राम ...😊

'संसार का सबसे शक्तिशाली इंसान..'

पिता ने अपने पुत्र की बहुत अच्छी तरह से परवरिश की..उसे अच्छी तरह पढ़ाया,लिखाया तथा उसकी सभी सुकामनाओंं की पूर्ति  की..कालान्तर में वह पुत्र एक सफल इंसान बना और एक मल्टी नैशनल कंपनी में सी.ई.ओ. बन गया..उच्च पद ,अच्छा वेतन, सभी सुख सुविधांए उसे कंपनी की और से प्रदान की गई..समय गुजरता गया उसका विवाह एक सुलक्षणा कन्या से हो गया..और उसके एक सुन्दर कन्या भी हो गई..पिता अब बूढ़े  हो चले थे..एक दिन पिता को पुत्र से मिलने की इच्छा हुई और वो पुत्र से मिलने उसके ऑफिस में गए..वहां देखा कि पुत्र एक शानदार ऑफिस का अधिकारी बना हुआ है..उसके ऑफिस में सैंकड़ो कर्मचारी  उसके अधीन कार्य कर रहे हैं..ये सब देख कर पिता का सीना गर्व से फूल गया..
वो चुपके से उसके चेंबर में पीछे से जाकर उसके कंधे पर हाथ रख कर खड़े हो गए..और प्यार से अपने पुत्र से पूछा..."इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान कौन है"? पुत्र ने पिता से बड़े प्यार से हंसते हुए कहा- "मेरे अलावा कौन हो सकता है पिताजी ".
पिता को इस जवाब की आशा नहीं थी..उन्हें विश्वास था कि बेटा गर्व से कहेगा कि पिताजी इस दुनिया के सबसे शक्तिशाली इंसान आप हैैं,जिन्होंने मुझे इतना योग्य बनाया..उनकी आँखें छलछला आई.. वो चेंबर के गेट को खोल कर बाहर निकलने लगे..उन्होंने एक बार पीछे मुड़ कर पुनः बेटे से पूछा-एक बार फिर बताओ, इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान कौन है ??पुत्र ने इस बार कहा-"पिताजी आप हैैं,इस दुनिया के सब से शक्तिशाली इंसान "..
पिता सुनकर आश्चर्यचकित हो गए..उन्होंने कहा-"अभी तो तुम अपने आपको इस दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान बता रहे थे,अब तुम मुझे बता रहे हो" ??
पुत्र ने हंसते हुए उन्हें अपने सामने बिठाते हुए कहा-"पिताजी उस समय आपका हाथ मेरे कंधे पर था, जिस पुत्र के कंधे पर या सिर पर पिता का हाथ हो वो पुत्र तो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान ही होगा ना..बोलिए पिताजी"..पिता की आँखें भर आई,उन्होंने पुत्र को कसकर अपने गले लगा लिया..
🙏नसीहत :सच ही तो है,जिसके कंधे या सिर पर पिता का हाथ होता है,वो दुनिया का सबसे शक्तिशाली इंसान होता है..इसलिए सदैव बुजुर्गों का सम्मान करें..हमारी सफलता के पीछे वे ही हैं..(साभार)
🌻🍃🍃🍃🌺🍃🍃🍃
 -----------------------
😊जीवन को 'चंदन' बनाइए..
आपका हर दिन अच्छा ही बीतेगा..
🍄🌾🌴🍀♦🌲
आपका शुभचिंतक 🙏
अजय जैन 'विकल्प'
[ब्लॉगर, लेखक &चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर(म.प्र.)] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com 9770067300
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प),पोर्टल(भारत वार्ता.इन, प्रवक्ता.इन, रफ्तार.कॉम),पेज,
Roposo और शेयर चेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी किसी भी सहर्ष प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )🍂🌹🍁☘-----------♦♦♦
अनुरोध🙏अपनी व्यस्तता में से
ज़रा-सा वक्त बचाकर एक बार
www.matrubhashaa.com
ज़रूर देखिए..और कृपया रचना
/बहुमूल्य सुझाव भी दीजिए..
#################
----------------------

No comments:

Post a Comment