Saturday, 16 December 2017

राजनीति में ऐसी 'नीचता...'

शीर्षक -राजनीति में ऐसी 'नीचता...'
------------------------------
सवाल यह नहीं है कि,देश के प्रधानमंत्री को कांग्रेसी चरित्र के मणिशंकर अय्यर ने `नीच` से अलंकृत किया या गुजरात का अपमान हो गया,प्रश्न इतना है कि, क्या राजनीति में किसी राज्य की सत्ता पाने के लिए आखिर इतनी नीचे तक जाना पड़ रहा है कि,
                                                     

वे देश के मुखिया के लिए मुख्य विपक्षी दल का नेता और केन्द्रीय मंत्री रहा  व्याक्ति ऐसे `अपशब्द` का इस्तेमाल करेl आज कांग्रेस ने भले ही इसके बाद श्री अय्यर को दल से निलम्बित कर दिया है,पर इस बात पर चिंतन किया जाना बेहद जरुरी है कि,आखिर ऐसे शब्दों से किसी भी नेता पर बयानी हमला किया ही क्यों जाएl क्या कांग्रेस के पास वाकई ऐसे विषय या मुद्दे नहीं बचे हैं जिससे वह गुजरात में अपनी बात करोड़ों मतदाताओं तक पहुंचा सकेl यदि ऐसा है तो कांग्रेस के लिए वाकई तरस की बात है और इसके शीर्ष नेतृत्व के लिए भीl एक बड़ी बात इस हमले से सामने यह भी है कि,जब श्री अय्यर को इस चुनाव में कांग्रेस संगठन ने कोई जिम्मेदारी दी ही नहीं थी तो आखिर ऐसी क्या वजह आई कि उन्होंने चुनाव के एन मुहाने पर आकर सीधे पीएम पर ऐसा हमला बोलाl भाजपा को इसे कितना लाभ मिलेगा तथा परिणाम से कौन खुश होगा,यह बात अलग है पर कांग्रेस को इस पर भविष्य के लिए और चिंतित होना पड़ेगाl इस राज्य में लम्बे समय से काबिज भाजपा को कांग्रेस संभवत पहली बार कड़ी टक्कर देती दिख रही थी,पर श्री अय्यर ने राहुल गांधी और बाकी जमीनी नेताओं की इस बयान से मिटटी पलीत कर दी हैl यकीनन इस दाग क़ो धोने में संगठन को बहुत समय लगेगा,हाँ हो सकता है कि इसके बाद भी कांग्रेस को इस राज्य की जनता सिर पर बिठाकर मतदान में समर्थन जता दे ,पर इसकी संभावना कम  है, क्योंकि यदि राज्य की सत्ता कांग्रेस को मिल गई तो कई मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार से बड़े स्तर पर लड़ना पड़ेगाl ऐसा कहने के बीच हम कपिल सिब्बल को कैसे भुला सकते हैं जिन्होंने अयोध्या विवाद में सुन्नी वक्फ बोर्ड का प्रकरण लड़ते हुए बिना बात के ही एक बवंडर खड़ा कर दियाl यह मुद्दा यूँ तो उत्तरप्रदेश का है,पर भाजपा ने इसे भी आड़े हाथों भुना लिया और गुजरात तक ले गईl कपिल सिब्बल भी कांग्रेसी नेता हैं केन्द्र में मंत्री रहे हैं,तब भी उनके द्वारा कांग्रेस को अभी नुकसान ही किया गया हैl उनके द्वारा आगामी आम चुनाव के पहले इस मामले का निर्णय नहीं करने का अनुरोध अदालत ने ठुकरा दिया है,पर यह राजनीति का मुद्दा बन गया और वक्फ बोर्ड ने भी उक्त पूर्व मंत्री को इसके लिए कोसा कि,बिना किसी बात-सहमति के उन्होंने फैसला बाद में आने की बात अदालत में कैसे कहीl         
कांग्रेस के नवोदित मुखिया राहुल गांधी ने ट्वीट करके प्रधानमंत्री के खिलाफ श्री अय्यर द्वारा `नीच` शब्द के उपयोग पर उनकी निंदा करके दल से भी बाहर कर दिया है और सबको हिदायत दी है कि,ऐसे शब्दों का उपयोग नहीं किया जाएl इस बीच शायद कांग्रेस यह भूल गई कि,ऐसा हमला तो नरेंद्र मोदी  भी करते रहे हैं,बस शब्द थोड़े-से अच्छे थेl अभिनेता परेश रावल ने सोनिया गांधी को `बार डांसर` कहा था,तब श्री मोदी क्यों चुप थे,इसका जवाब कांग्रेस को देश के लिए भाजपा या मोदी से मांगना चाहिएl ऐसे ही यह भी पूछना चाहिए कि,जब डॉ.मनमोहनसिंह को श्री मोदी ने `देहाती रेनकोट` कहकर संबोधित किया था,तो क्या वह असभ्य शब्दों की सीमा नहीं थीl ऐसे ही जब संबित पात्रा ने चैनल पर अपनी बात रखते हुए डॉ.सिंह को `गूंगा` कहा था,उत्तर प्रदेशी नेता विनय कटियार ने प्रियंका गांधी के लिए अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने राहुल गांधी को `मंदबुद्धि` कहा,इसका भी भाजपा से कांग्रेस उत्तर मांग सकती हैl पता नहीं,कांग्रेस क्यों चुप है,पर जवाहरलाल नेहरु और इंदिरा गांधी को अक्सर भाजपाई और श्री मोदी भरी सभा में गाली देते हैं,तब के इनके संस्कार पर भी सवाल उठाना चाहिए,क्या वे प्रधानमंत्री नहीं थे,क्या उनका अपमान नहीं हुआ था? अभी तो चुनाव सामने देखकर संगठन ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर क़ो कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है ताकि,जनता और दल में गलत सन्देश नहीं जाए,पर सबको यह भी याद रखना चाहिए कि,इसके पहले भी श्री अय्यर कई बार अपशब्दों का सदाबहार प्रयोग कर चुके हैं।
इस चुनाव में राजनीतिक मूल्यों के पतन और गंभीरता पर विचार करें तो यह बात भी समझ में आती है कि,कहीं या सब नूरा-कुश्ती तो नहीं? ऐसा इसलिए कि,गुजरात चुनाव में पहले चरण मतदान से   से ठीक एक दिन पहले 8 दिसंबर को भाजपा ने अपना `संकल्प-पत्र` जारी किया है,जो काफी पहले आ जाना थाl दल के वरिष्ठ नेता और केन्द्र सरकार के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दल की तरफ से यह `संकल्प-पत्र`(विजन डाक्यूमेंट) जारी किया है,जिसमें कहा कि,पूरे देश में एक राज्य ऐसा है जिसका ग्रोथ रेट डबल डिजिट में थाl  गुजरात चुनाव में पहले चरण  के मतदान से पहले अपना `संकल्प-पत्र` जारी करने की भाजपा की यह रणनीति निश्चित ही मतदाताओं के मानस पर गहरा असर करेगीl श्री जेटली ने इसमें बताया कि,`संकल्प-पत्र` में गुजरात के विकास का एजेंडा है तो सवाल यह है कि ,इसे इतनी देरी से क्यों जारी किया गयाl सीधी सी बात है कि,कांग्रेस कहीं-न-कहीं  मिलीभगत कहें या नासमझी कि.इसे जनता के बीच मुद्दा बनाकर चर्चा में नहीं ला पाईl वहीं भाजपा ने कांग्रेस द्वारा गुजरात के सामाजिक तुष्टिकरण करने को बड़ा मुद्ददा बना दिया,और इसे गुजरात के लिए नुकसानदायक बतायाl कुल मिलाकर बात इतनी है कि,आए दिन चुनावों में मूल्यगत राजनीति का अवमूल्यन हो रहा है,जिसका नमूना ऐसे अपशब्दों का सतत उपयोग में आना हैl ऐसे में समाज और सभी दलों के मार्गदर्शकों को चाहिए कि,इस पर अवश्य ही विचार किया जाए,वरना भविष्य में राजनीति का स्तर और नीचे आ जाएगाl  

No comments:

Post a Comment