Tuesday, 9 May 2017

समय...

ख़बर क्या होती है,समय के पंख होते हैं साहब...
जी हाँ,एक महीना सहज ही बीत गया..
माँ के आशीष,मित्रों की दुआओं औऱ शुभचिंतकों की शुभेच्छाओं से अभी 9 अप्रैल 2017 की शाम को ही तो इंदौर प्रेस क्लब में सम्मान मिला था,जो मेरी पत्रकारिता के गुरुजनों सर्वश्री जयकृष्ण गौड़ जी(पूर्व सम्पादक-दैनिक स्वदेश,इंदौर)और मुकेश तिवारी जी(पूर्व सम्पादक-दैनिक नईदुनिया,उज्जैन)के सिखाए हुए सबक का फल है..पत्रकारिता के सशक्त हस्ताक्षर स्व.गोपीकृष्ण गुप्ता की स्मृति में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा 2016 में मुझे 'विशेष पुरस्कार' से पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सम्मानित किया जाना बरसों की मेहनत के सफ़र का छोटा-सा  पड़ाव है..अभी मंजिल बाकी है दोस्तों..आभार इंदौर प्रेस क्लब औऱ निर्णायकगण।🙏🌸

No comments:

Post a Comment