Sunday, 1 January 2017

नववर्ष...

आदरणीय मित्रों /स्नेहीजनों को सादर प्रणाम..
2017 की छोटी-सी बात...🙏
'समय' किसी के लिए न रुका था,न रुका है और न ही कभी रूकेगा..जी हाँ ,देखते ही देखते 2016 निकल गया यानि नया साल 2017 आ ही गया..और ऐसे ही इसके भी दिन बदलते जाएँगे..जिससे हमें गतिमान रहने और समय के साथ चलने की बात सीखनी है..💐गए समय के सबके साथ मेरे और मेरे साथ सबके कई अनुभव होंगे..इंसान हूँ ,इसलिए पक्की बात है कि,मैं सबके लिए सहयोगी नहीं बन पाया होऊंगा..किसी की अधिक अपेक्षा के चलते उपेक्षा भी हुई होगी,इसलिए सबसे माफ़ी चाहता हूँ..जिन्हें भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से मेरे जाने-अनजाने व्यवहार से कष्ट पहुंचा है,उनसे भी यही अनुरोध कि कृपया मुझे अपना छोटा मानकर क्षमा करें..यदि आप जिंदगी के ज्वार-गेहूँ का गणित जानते/समझते हैं तो महसूस कीजिएगा कि कई बार बिना बोले भी काम ही आया..🎈🎊अब जिन्दगी का एक वर्ष कम हो गया है तो पुरानी बातें पीछे ही छोड़ दीजिए..नई उमंग से अधूरी ख्वाहिशों को पूरा करने में फ़िर पूरी ताकत के साथ जुटिए..सबकी सब ख्वाहिशें कभी पूरी नहीं होती हैं ,इसलिए गलती पर माफ कीजिए और कुछ अच्छा लगा हो तो याद भी कीजिए..निकल गए साल के लिए उनका भी आभारी हूँ ,जिनके  सहयोग/असहयोग से मजबूत बना..कृतज्ञ हूँ उनका ,जो मेरे सुख-दुःख में साथ रहे ,और सबसे ज्यादा शुक्रिया तो मेरे जनक भगवान का,जिन्होंने हर हालत में मुझे हिम्मत  दी..सबके प्रेम व सहयोग से बीते वर्ष के लिए सब विकल्पों और परमात्मा को नमन करते हुए आभार मानता हूँ..सबका कल्याण हो और स्नेह भी यथावत बना रहे..प्रभु आपको नए साल में सुख-शांति, शक्ति, सम्पति, स्वरुप,संयम,सफलता,समृध्दि,संस्कार और स्वास्थ्य दे..आपको और परिवार को भी हार्दिक शुभकामनाएं..तारीख बदलने के इस नवपल पर नया साल हमारे इसी अहसास-विश्वास को और बढ़ाए,यही इच्छा-यही शुभकामनाएँ..🌷🙏🏻🌷😊🍀🍃🍁🌸
🐚 हमेशा खुश रहिए, ताकि दूसरे भी आपसे खुश हो जाएँ..निवेदन🙏कृपया अपने आसपास सफाई का
ध्यान रखिए..
🌻🍃🍃🍃🌺🍃🌸💿♻
😊जीवन को 'चंदन' बनाइए..
आपका हर दिन अच्छा ही बीतेगा..
🍄🌾🌴🍀♦🌲✨🌸🌹
आपका शुभचिंतक
अजय जैन 'विकल्प'
[ब्लॉगर, लेखक &चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर(म.प्र.)] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प),पोर्टल(भारत वार्ता.इन, प्रवक्ता.इन, रफ्तार.कॉम),पेज,
Roposo,इंस्टाग्राम और शेयरचेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी किसी भी सहर्ष प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )
🍂🌹🍁☘---------🔷♦
अनुरोध🙏अपनी व्यस्तता में से
ज़रा-सा वक्त बचाकर एक बार
www.matrubhashaa.com
ज़रूर देखिए..और कृपया रचना/
बहुमूल्य सुझाव भी दीजिए..साथ ही कृपया अपने किसी एक लेखक मित्र का नाम-सम्पर्क न.अवश्य दीजिए..
#################

No comments:

Post a Comment