Thursday, 19 January 2017

*अच्छी भाषा का असर...* suprabhat...

🌞💐शुभप्रभातम आदरणीय दोस्तों 💐🙏
*अच्छी भाषा का असर...*
एक अंधा लड़का,बड़े शहर में इमारत की सीढ़ियों पर बैठा था..उसके पैरों के पास एक टोपी रखी थी और पास ही एक बोर्ड रखा था,जिस पर लिखा था-'मैं अंधा हूँ, मेरी मदद करो!' टोपी में केवल कुछ सिक्के थे...वहाँ से गुजरता एक आदमी यह देखकर रुका..उसने अपनी जेब से कुछ सिक्के निकाले और टोपी में डाल दिए..फिर उसने उस बोर्ड को पलटकर कुछ शब्द लिखे और वहाँ से चला गया..उसने बोर्ड को पलट दिया था जिससे कि लोग वह पढ़ें जो उसने लिखा था..जल्द ही टोपी भरनी शुरू हो गई..अधिक से अधिक लोग अब उस अंधे लड़के को पैसे दे रहे थे..दोपहर को बोर्ड बदलने वाला आदमी फिर वहाँ आया..वह यह देखने के लिए आया था उसके शब्दों का लोगों पर क्या प्रभाव पड़ा?..लड़के ने उसके क़दमों की आहट पहचान ली और पूछा-'आप सुबह मेरे बोर्ड को बदल कर गए थे? आपने बोर्ड पर क्या लिखा था?'उस आदमी ने कहा-मैंने भी सत्य ही लिखा था,मग़र तुम्हारी बात को मैंने एक अलग तरीके से लिखा:-'आज एक खूबसूरत दिन है और मैं इसे नहीं देख सकता...!'
आपको क्या लगता है? पहले वाले शब्द और बाद वाले शब्द, एक ही बात कह रहे थे?...बेशक दोनों संकेत लोगों को बता रहे थे कि लड़का अंधा था...लेकिन पहला संकेत बस इतना बता रहा था कि वह लड़का अंधा है..
जबकि दूसरा संकेत यह बता रहा था कि वे कितने भाग्यशाली हैं कि वे अंधे नहीं हैं..क्या दूसरा बोर्ड अधिक प्रभावशाली था?..
🙏राह...यह कहानी हमें बताती है कि,जो कुछ हमारे पास है उसके लिए हमें आभारी होना चाहिए..रचनात्मक रहो...अभिनव रहो...अलग और सकारात्मक सोच रखो..लोगों को अच्छी चीजों की तरफ समझदारी से आकर्षित करो...जीवन तुम्हें रोने का एक कारण देता है,तो तुम्हारे पास मुस्कुराने के लिए 10 कारण हैं...!!!! (साभार)✨✨✨✨✨✨✨✨
🙏😊🍀🍃🍁💐🌸
🐚 हमेशा खुश रहिए, ताकि दूसरे भी आपसे खुश हो जाएँ..निवेदन🙏कृपया अपने आसपास सफाई का
 ध्यान रखिए..
🌻🍃🍃🍃🌺🍃🌸💿♻
😊जीवन को 'चंदन' बनाइए..
आपका हर दिन अच्छा ही बीतेगा..
🍄🌾🌴🍀♦🌲✨🌸🌹
आपका शुभचिंतक
अजय जैन 'विकल्प'
[ब्लॉगर, लेखक &चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर(म.प्र.)] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प), पोर्टल(मातृभाषा.कॉम,भारत वार्ता. इन,प्रवक्ता.इन,रफ्तार.कॉम),पेज , Roposo,इंस्टाग्राम और शेयरचेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी
किसी भी सहर्ष प्रतिक्रिया के इंतजार में..)
🍂🌹🍁☘----🔷🌸♦
अनुरोध🙏अपनी व्यस्तता में से
ज़रा-सा वक्त बचाकर एक बार
www.matrubhashaa.com
ज़रूर देखिए..और कृपया रचना/
बहुमूल्य सुझाव भी दीजिए..साथ ही कृपया अपने किसी एक लेखक मित्र का नाम-सम्पर्क न.अवश्य दीजिए..
#################

No comments:

Post a Comment