सुप्रभात🙏😊🌺🍂 माननीय दोस्तों..
'सफलता' का नहीं है कोई शार्टकट..
पिकासो (Picasso) स्पेन में जन्मे बहुत मशहूर चित्रकार थे..उनकी पेंटिंग दुनिया भर में करोड़ों और अरबों रुपयों में बिका करती थीं.. एक दिन रास्ते से गुजरते समय एक महिला की नजर पिकासो पर पड़ी और संयोग से उस महिला ने उन्हें पहचान लिया..वो दौड़ती हुई उनके पास आयी और बोली–"सर, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूँ..आपकी पेंटिंग्स मुझे बहुत ज्यादा पसंद हैं.. क्या आप मेरे लिए भी एक पेंटिंग बनायेंगे ?
पिकासो हँसते हुए बोले –मैं यहाँ खाली हाथ हूँ मेरे पास कुछ नहीं है.. फिर कभी आपके लिए पेंटिंग बना दूंगा..लेकिन उस महिला ने भी जिद पकड़ ली कि मुझे अभी ही पेंटिंग बना के दो,बाद में पता नहीं आपसे मिल पाऊँगी या नहीं..
तब पिकासो ने जेब से छोटा-सा कागज निकाला और अपने पेन से उस पर कुछ बनाने लगे..करीब 10 सेकण्ड के अंदर पिकासो ने पेंटिंग बनायी और कहा ये लो ये मिलियन डॉलर की पेंटिंग है..उस महिला को बड़ा अजीब लगा कि पिकासो ने बस 10 सेकण्ड में जल्दी से एक काम चलाऊ पेंटिंग बना दी और बोल रहे हैं कि मिलियन डॉलर की पेंटिग है.. उसने ने वो पेंटिंग ली और बिना कुछ बोले अपने घर आ गयी.. उसको लगा पिकासो उसका पागल बना रहा है, इसलिए वो मार्किट गयी और उस पेंटिंग की कीमत पता की..उसे बड़ा आश्चर्य हुआ कि वो पेंटिंग वास्तव में मिलियन डॉलर की थी..वो भागी- भागी एक बार फिर पिकासो के पास आयी और बोली –सर आपने बिलकुल सही कहा था,ये तो मिलियन डॉलर की ही पेंटिंग है..
पिकासो ने हँसते हुए कहा कि-मैंने तो आपसे पहले ही कहा था.. महिला बोली–सर,आप मुझे अपनी स्टूडेंट बना लीजिये और पेंटिंग बनानी सिखा दीजिये..जैसे आपने 10 सेकण्ड में मिलियन डॉलर की पेंटिंग बना दी, वैसे मैं भी 10 सेकेण्ड में न सही, 10 मिनट में ही अच्छी पेंटिंग बना सकूँ। मुझे ऐसा बना दीजिये..
पिकासो ने हँसते हुए कहा – ये जो मैंने 10 सेकेण्ड में पेंटिंग बनायी है, इसे सीखने में मुझे 30 साल का समय लगा..मैंने अपने जीवन के 30 साल सीखने में दिए, तुम भी दो, सीख जाओगी..
महिला अवाक् निःशब्द होकर पिकासो को देखती रह गयी..
🍁छोटा-सा सबक..
दोस्तों, जब हम दूसरों को सफल होता देखते हैं तो हमें ये सब बड़ा आसान लगता है..हमको लगता है कि,यार ये इंसान तो बड़ी जल्दी और बड़ी आसानी से सफल हो गया..लेकिन, दोस्त उस एक सफलता के पीछे न जाने कितने सालों की मेहनत छिपी है ये कोई नहीं देख पाता..सफलता तो बड़ी आसानी से मिल जाती है,लेकिन सफलता की तैयारी में अपना जीवन कुर्बान करना होता है..जो लोग खुद को तपाकर, संघर्ष करके अनुभव हासिल करते हैं, वो कामयाब हो जाते हैं और दूसरों को लगता है कि ये कितनी आसानी से सफल हो गया..
दोस्त, परीक्षा तो केवल 3 घंटे की होती है लेकिन उस 3 घण्टे के लिए पूरे साल तैयारी करनी पड़ती है..तो फिर आप रातों रात सफल होने का सपना कैसे देख सकते हो..सफलता अनुभव और संघर्ष मांगती है और अगर आप देने को तैयार हैं तो, आपको आगे जाने से कोई नहीं रोक सकता.....।🍃🌼🍃☄✨ ------------------------
😃मुस्कुराहट फैलाइए,यही तो जीवन है..खुश रहिए,आपका हर दिन मंगलमय ही होगा..
🌴🍄🌾🌴🍀♦🌲🍃🌺
आपका शुभचिंतक 🙏🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प),पोर्टल(भारत वार्ता.इन,प्रवक्ता.इन, रफ्तार.कॉम ),पेज और
शेयर चेट पर भी उपलब्ध..
संदेश पर आपकी किसी भी सहर्ष
प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )
🍂🌹🍁☘🌸☘🌺

No comments:
Post a Comment