Monday, 31 October 2016

रिश्तों का मैल जलाईए..

आदरणीय दोस्तों..🙏😊
सुसंध्या संग शुभ दीपावली..
रिश्तों का मैल जलाईए..

जिंदगी सम्बन्धों से चलती है..जिसमें प्रेम एक दीपक है..अगर ज़िन्दगी कॊ  इसकी बाती मान लें तो इस दीपक की बहुत ज्यादा चिंता करनी होगी..
आप समझते ही हैं कि कोई भी रिश्ता तभी चमकता है,जब उसमें विश्वास का तेल होता है..
और तेल के साथ अपनेपन की बाती(रूई)भी..
इस सबसे बड़े पर्व पर दीपक उन रिश्तों के लिए प्रज्जवलित कीजिए, जिन्हें आप सदैव निभाना चाहते हैं..आपसे यही अनुरोध है(और कीजिए भी)कि,रिश्तों में यह प्रार्थना भी कीजिए भी,कि माँ लक्ष्मी आपके धाम में ही सुख,समृद्धि, और शांति के साथ नहीं विराजे..बल्कि,रिश्तेदारों पर भी उनकी बरसात हो..धन और सम्पन्नता का आशीर्वाद सदैव उन रिश्तों पर भी बना रहे..केवल शुभकामनाएँ देने से ही माँ लक्ष्मी खुश नहीं होगी,मन के मैल कॊ जलाने के लिए छज्जों-चौबारों पर भी स्नेह का दिया लगाना पड़ेगा..जब इस तरह का दिया उस ओर से भी रोशनी देगा तो,हमारे रिश्ते की मुन्डेर कभी सूनी नहीं दिखेगी.. अमावस की अँधेरी काली रात को रोशन करते दीपक जितने अच्छे लगते हैं,ऊँचे आसमान में रंग-बिरंगी रौशनी की चादर बिछाती आतिशबाजी लुभाती है तो,रिश्तों के एक-एक चेहरे पर भी वही खुशी नज़र आनी चाहिए.. मौकों की हंसी की बजाय हरदम अपनापन लीजिए-दीजिए..आपस में बधाई तभी शुभकामना रूपी दीपावली बनेगी,जब इस महापर्व पर संकल्प लें कि,अपने घमंड-क्रोध रुपी अंधकार से आजाद होंगे..निश्चित ही इस विकल्प के रूप में 🎁🎊🎁🎊🎁महालक्ष्मी हमें खूब सामर्थ्य प्रदान करेगी..सबसे लेने की प्रवृत्ति दूर कर अपने भीतर देने की भावना भी जागृत करेंगे तो,सही मायने में दहलीज पर दीप जलाने का उद्देश्य सार्थक होगा..जिस तरह रंगोली में सुंदरता तब तक नहीं आती है,जब तक कि अलग-2 रंग एक नहीं होते हैं..ऐसे ही सम्बन्धों की सकारात्मक खूबसूरती के लिए हमें भी एक होना होगा..क्योंकि संबंध ही हमारी सबसे बड़ी पूँजी हैं..उन संबंधों को प्रणाम.. जैसे दीपावली पर घर में सफाई की शुरुआत की,वैसी ही सफाई उस 'कचरे ' से करें जो साल भर में दूसरों के बारे में सुनकर मन में जमा किया है..माँ लक्ष्मी जी आपके घर पधारें,सरस्वती जी आपका मान बढ़ाएँ और गणेश जी आपकी रक्षा करें..पुनःआपको एवं परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🌻🌺🌸👍💐🌾🌿🌹 ------------------------
😊मन के दीप जलाईए,मुस्कुराहट फैलाइए..
आपका हर दिन मंगलमय ही होगा..
🌴🍄🌾🌴🍀♦🌲🍃🌺
आपका शुभचिंतक 🙏🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प), पोर्टल(भारत वार्ता.इन, प्रवक्ता.इन, रफ्तार.कॉम ),पेज और शेयर चेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी किसी भी सहर्ष प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )🍂🌹🍁☘🌸☘🌺🌼🌹

No comments:

Post a Comment