Saturday, 29 October 2016

*वास्तविक रूप निखारें..*

सुसंध्या आदरणीय दोस्तों.. 🙏😊
*वास्तविक रूप निखारें..*
आज दीप पर्व का दूसरा दिन यानि रूप चौदस है..आपके परिवार कॊ भी हार्दिक शुभकामनाएं..रूप मतलब सुंदरता ,सादगी ,किसी तरह की स्थिति..इसके लिए आपको सजना पड़ता है,खुद कॊ सँवारना भी होता है..कोई अपने मन/दिमाग/ से इतना अच्छा सज जाता है कि उसे किसी भी रूप में सँवरना नहीं पड़ता है..तो कुछ कॊ हमेशा मेकअप का ही सहारा लेना पड़ता है..जिंदगी का सबक बोलता है कि हमारा सामान्य रूप /हालात ही हमारा असली रूप है..जब किसी से लड़ लेते हैं तो वह यही कहता है कि आज तेरा असली रूप देख लिया..तब सजावट फीकी ओर सीरत ही सामने होती है..यदि मन से सँवरे हुए हैं तो भी तारीफ होगी ही,भले ही फ़िर सूरत/रूप न हो..बात सिर्फ इतनी-सी है कि दीपोत्सव की इस बेला में वास्तविक रूप निखारें..बाहरी ही नहीं,अंर्तमन कॊ भी सुधारें-सजाएँ.. ऐसा हुआ तो सचमुच लक्ष्मी जी पधारेंगी..और सबको सम्पन्नता मिलेगी..इस रुप चौदस पर भी अगर मात्र सूरत को ही सँवारा तो ये सीरत(गुण)आपका रूप दिखा ही देगी..कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी यानि नरक चतुर्दशी/ छोटी दीपावली/नरक चौदस/रूप चौदस/ रूप चतुर्दशी/नर्क चतुर्दशी/नरका पूजा के नाम से भी दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली इस चौदस कॊ यही संकल्प लीजिए कि चंद्रमा की तरह उसकी शीतलता वाला रूप..तारों का रूप-चमक..विद्यार्थी का रूप अनुशासन..गुरु का रुप उनका ज्ञान व मनुष्य का रुप उसका स्वभाव और चरित्र होता है,इसी राह कॊ विकल्प मानकर ऐसे ही हम बनेंगे..हम सभी का रुप इसी प्रकार प्रतिदिन निखरता रहे /और निखारते भी रहें,यही शुभकामनाएँ..
🙏🏼🌻🌺🌸👍🏻💐🌾🌿🌹 ------------------------
😊मन का मैल जलाईए,मुस्कुराहट फैलाइए..आपका हर दिन मंगलमय ही होगा..
🌴🍄🌾🌴🍀♦🌲🍃🌺
आपका शुभचिंतक 🙏🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300
🙏फेसबुक,ब्लॉग(विचार विकल्प), पोर्टल(भारत वार्ता.इन,प्रवक्ता.इन, रफ्तार.कॉम ),पेज और शेयर चेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी किसी भी सहर्ष प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )🍂🌹🍁☘🌸☘🌺🌼🌹

No comments:

Post a Comment