Sunday, 17 July 2016

सुसंध्या ..😊🌸🙏
कुछ प्रेरणादायक सुविचार,जो जिंदगी बदल दें..

1 .जब लोग आपको *Copy* करने लगें   तो समझ लेना जिंदगी में *Success* हो रहे हो..
2 . कमाओ…कमाते रहो और तब तक कमाओ, जब तक महंगी चीज सस्ती न लगने लगे..
 3 . जिस व्यक्ति का लालच खत्म, उसकी तरक्की भी खत्म..
 4 .यदि *“Plan A”* काम न नहीं कर रहा, तो कोई बात नही *25* और *Letters* बचे हैं उन पर *Try* करो..
5 .जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की , उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की..
 6 .भीड़ हौंसला तो देती है,लेकिन पहचान छीन लेती है..
7 . अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है..
8 .कोई भी महान व्यक्ति अवसरों की कमी के बारे में शिकायत नहीं करता..
9 .महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है..
10 .जिस चीज में आपका *Interest* है,उसे करने का कोई टाईम फिक्स नही होता..चाहे रात के *1* ही क्यों न बजे हो..
 11 .अगर आप चाहते हैं कि, कोई चीज अच्छे से हो तो उसे खुद कीजिये..
 12 . सिर्फ खड़े होकर पानी देखने से आप नदी नहीं पार कर सकते..
 13 .जीतने वाले अलग चीजें नहीं करते, वो चीजों को अलग तरह से करते हैं..
 14 . जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी..
15 .यदि लोग आपके लक्ष्य पर *हंस* नहीं रहे हैं तो समझो *आपका लक्ष्य बहुत छोटा है..*
16 .विफलता के बारे में चिंता मत करो, आपको बस एक बार ही सही होना है..
17 .सबकुछ कुछ नहीं से शुरू हुआ था..
18 . हुनर तो सब में होता है, फर्क बस इतना होता है किसी का *छिप* जाता है तो किसी का *छप* जाता है..
 19 .दूसरों को सुनाने के लिए  अपनी आवाज ऊँची मत करिए  बल्कि अपना व्यक्तित्व इतना ऊँचा बनाएं कि आपको सुनने की लोग मिन्नत करें..
20 .अच्छे काम करते रहिए , चाहे लोग तारीफ करें या न करें..आधी से ज्यादा दुनिया सोती रहती है ‘सूरज’ फिर भी उगता है..
21 .पहचान से मिला काम थोड़े बहुत समय के लिए रहता है, लेकिन काम से मिली पहचान उम्रभर रहती है..
22 . जिंदगी अगर अपने हिसाब से जीनी है, तो कभी किसी के *फैन* मत बनो..
23 .जब गलती अपनी हो तो हमसे बड़ा  कोई वकील नहीं , जब गलती दूसरों  की हो तो हमसे बड़ा कोई जज नही..
24 .आपका खुश रहना ही आपका बुरा चाहने वालों के लिए सबसे बड़ी  सजा है..
 25 .कोशिश करना न छोड़े, गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती है..
 26 .इंतजार करना बंद करो, क्योंकि
सही समय कभी नही आता..
27 .जिस दिन आपके *Sign #Autograph* में बदल जाएंगे, उस दिन आप *बड़े आदमी बन जाओगे..*
28 . काम इतनी शांति से करो कि सफलता शोर मचा दे..
29 .* तब तक पैसे कमाओ जब तक तुम्हारा बैंक बैलेंस तुम्हारे फोन नंबर की तरह न दिखने लगे..
 30 . अगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्करा दे तो जीतने वाला भी जीत की खुशी खो देता है.. ये है मुस्कान की  ताकत..🙏🏻🌸
🍁🌴🍄🌾🍄🌴🍀♦
😃बस मुस्कुराईए  😀😀
आपका आज और कल भी मंगलमय हो..
आपका शुभेच्छु🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300🌹🌺🙏🍀🙏
🍃🍃🍃🍂🍃🍃🍃🍃🍂
🌹🍂🌹🍂🌹🍂🌹🍂🌹

No comments:

Post a Comment