Saturday, 2 July 2016

अनुभव

🐚🐾शुभ संध्या में आपको
 स्नेह वंदन 😊🐚
लोग कहते हैं कि हमने धूप में बाल सफेद नहीं किए..कोई यह भी बोलता है कि ,उम्र से ही अनुभव /योग्यता आती है..पर वास्तव में ऐसे अनेक सच मिले हैं & मिलेंगे ,जहाँ अनुभव को उम्र ने पीछे कर रखा है..बड़ी उम्र का मतलब हमेशा अनुभव ही हो ,ये मानना बेमानी है..ऐसे ही कोई युवा/कम शिक्षित/बहुत छोटा है तो अक्ल कम होगी,मानना ठीक नहीं है..इस सोच को  बदलकर  चलिए कि अनुभव और आयु में हमेशा समानता नहीं होती..कभी-कभी अनुभव /अनुमान और उम्र गलत हो सकती है..
पर इसे भी याद रखिए कि कोई बड़ा भी तो  गलत हो सकता है...तब क्या..अरे किसी बड़े ने कोई काम 10 साल में नहीं सीखा और किसी ने 1साल में उसे समझ लिया तो अनुभवी छोटे को मानने में परहेज़ क्यों...यकीनन अनुभव गलत नहीं होता,पर हर विकल्प के रुप में सब कुछ बड़ो का अनुभव ही नहीं,अक्सर जिंदगी में प्रैक्टिस भी काम आती है..यह सच है कि अनुभव हमारे जीवन की सीख है जिसे हर पल हम जीते हैं..पर छोटों के संघर्ष /अनुभव को भी स्वीकारना बुरा नहीं है..समय के साथ सोच को बदलकर समझना भी बड़ा गहरा अनुभव होता है..
   🌹हँसते रहिए😃 हंसाते रहिए🍂
🍀🍀🍀🌷🍀🍀🍀
आपका हर दिन मंगलमय हो..🙏🌸🍂
आपका शुभेच्छु 🙏🏻🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300🌹🌺🙏🍀🙏
🍃🍃🍃🍂🍃🍃🍃🍃🍂

No comments:

Post a Comment