Sunday, 28 August 2016

सुसंध्या मित्रों..

रविवार की राम-राम मित्रों..😀🌸🙏🏻
एक नज़र...
🔶समय..
आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है.. क्योंकि आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय महान एंव सफल लोगों को मिलता है..
 🔶सफलता..
दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं..क्योंकि सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते हैं ,जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं..
🔶असंभव..
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं..हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं.. और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा..
 🔶प्रसन्नता..
यह पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है..ये आप ही के कर्मों से आती है..
🔶हार जीत..
सफलता हमारा परिचय दुनिया को कराती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय कराती है..
🔶जीवन..
जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे..जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था..अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ..
 🔶विश्वास..
विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है.. विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है..
🔶मेहनत..
हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं..अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी..
(साभार )🌸🌹🍃☘
---------------------------
😃 मुस्कुराईए ,यही तो जीवन है..😀
खुश रहिए,आपका दिन मंगलमय हो..
🌴🍄🌾🌴🍀♦🌲🍃🌺
आपका शुभेच्छु 🙏🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300
(🙏फेसबुक ,ब्लॉग ,पेज और शेयरचेट पर भी उपलब्ध..संदेश पर आपकी किसी भी प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )🍂🌹🍂

No comments:

Post a Comment