Tuesday, 9 August 2016

मदद कीजिए..

💥सुसंध्या माननीय मित्रों.. 🌸
मदद कीजिए,किस्मत बदलिए...
जिंदगी में दुःख /सुख का पहिया निरंतर चलता रहता है..कई बार हमें भी दूसरों की मदद लगी होगी ,लगेगी और भविष्य में भी ज़रूरत पड़नी ही है..ऐसे ही दूसरे भी हमसे सहयोग के लिए उम्मीद रखते हैं..पर हम इससे अलग ही चलते हैं..यानि बच निकलते हैं..आपने अक्सर देखा होगा कि ,दुनिया को दिखाने के लिए मर जाने वाले इंसान को कन्धा देना बड़ा ज़रूरी कहा जाता है..यानि दिमाग को इसकी समझ है..ये पुण्य है..पर जिन्दा आदमी को सहारा देने से यही दुनिया/लोग
कतराती है..अब तो जहाँ उचित/ज़रूरी हो,वहाँ भी सहयोग से बच निकलने की हमारी आदत ही बन गई है..जबकि जरूरत में मदद करनी ही चाहिए..याद रखिए कि किसी की सहायता में आपकी किस्मत भी बदल सकती है..जब वो खुश होकर आपको दुआ देगा..तो ईश्वर भी आपकी सोचेगा ही.. क्या पता, कब किसकी दुआ में आपके किस्मत के बंद ताले की चाबी मिल जाए..यह भी मत भूलिएगा कि
*जो इन्सान खुद के लिए जीता है, उसका एक दिन "मरण" होता है..
परन्तु जो इन्सान 'दूसरों' के लिए जीता है, उसका हमेशा "स्मरण" होता है..*
😃 बस यूँ ही मुस्कुराईए  😀
आपका हर दिन मंगलमय हो..
🌴🍄🌾🌴🍀♦🌲🍃🌺
आपका शुभेच्छु 🙏🌹
अजय जैन ' विकल्प '
[चीफ रिपोर्टर -स्वदेश समाचार पत्र, इंदौर ] ajayjainvikalp@gmail.com
indoreswadesh@gmail.com
9770067300
(🙏फेसबुक ,ब्लॉग ,पेज और शेयरचेट पर भी उपलब्ध..
हर संदेश पर आपकी किसी भी प्रतिक्रिया के इंतजार में.. )🍂🌹🍂🌹🍁

No comments:

Post a Comment